अर्थ : एक सफ़ेद, सुगंधित, काँटेदार फूल।
उदाहरण :
केवड़े के गंध से बगीचा महक रहा है।
पर्यायवाची : अमरपुष्प, केतकी, केवड़ा, तीक्ष्णपुष्पा, धूलिपुष्पिका, नृपप्रिया, नृपवल्लभा, महागंधा, सूचिका, हैमी
अर्थ : गर्म देशों में पाया जाने वाला एक बड़ा, सदाबहार पेड़ जिसके रसीले फल खाए या चूसे जाते हैं।
उदाहरण :
आम की लकड़ी का उपयोग साज-सज्जा की वस्तुएँ बनाने में किया जाता है।
पर्यायवाची : अंब, अमरपुष्प, अम्ब, अलिप्रिय, आँब, आंब, आम, आम वृक्ष, कामशर, कामसखा, कामांग, कामायुध, केशवायुध, चूत, चूतक, च्यूत, पिकदेव, पिकप्रिय, पिकबंधु, पिकबंधुर, पिकबन्धु, पिकबन्धुर, पिकराग, प्रियांबु, प्रियाम्बु, भृंगाभीष्ट, मधुदूत, मधूली, मध्यगंध, मध्यगन्ध, माकंद, माकन्द, वनेजा, वसंतदूत, वसंतद्रु, वसंतद्रुम, वसन्तदूत, वसन्तद्रु, वसन्तद्रुम, वृद्धवाहन, शिववल्लभ
अर्थ : एक प्रकार की लम्बी घास जिसे बटकर टोकरे, रस्सियाँ आदि बनाते हैं।
उदाहरण :
रमई टोकरे आदि बनाने के लिए काँस काट रहा है।
पर्यायवाची : अमरपुष्प, अमरपुष्पिका, अमरपुष्पी, अश्वबाल, इक्षुकांड, इक्षुकाण्ड, इक्षुगंध, इक्षुगंधा, इक्षुगन्ध, इक्षुगन्धा, इक्षुरस, इक्ष्वांलिका, काँस, कांस, काशतृण, जंतुला, जन्तुला, वायसेक्षु
अर्थ : एक छोटा कँटीला पौधा।
उदाहरण :
पगडंडी के दोनों ओर बहुत गोखरू हैं।
पर्यायवाची : अमरपुष्प, अश्व-दंष्ट्रा, अश्वद्रंष्ट्रा, अस्वादुकंटक, इक्षुगंधा, इक्षुगन्धा, इक्षुर, गोखरू, पलंकषा, पलंकषी, वनशृंगार